Menu Close

गोरखपुर में नौका विहार, घुमने का सबसे शानदार जगह

हेलो दोस्तो, अगर आपने गोरखपुर विजिट किया और नौका विहार का आनंद नहीं लिया तो अपने Gorakhpur को सही से एक्सप्लोर नहीं किया। गोरखपुर में तारामंडल के पास नौका विहार अपने आप में पर्यटन का सबसे बड़ा केंद्र है। शाम होते ही नौका विहार में पर्यटकों का मेला लगा रहता है। शाम के समय में नौका विहार घूमने का अपना एक अलग ही मजा है।

नौका विहार का लाइट शो अपने आप में एक अलग अनुभव प्रदान करता है। नौका विहार में आप शाम को बोटिंग का आनंद ले सकते हैं।

Nauka Vihar Light Show

नौका विहार के पास आपको खाने पीने की चीज बड़ी आराम से मिल जाएगी। चाय का आनंद लेते हुए नौका विहार का आनंद लेना अपने आप में बहुत ही आनंदित करता है। नौका विहार का स्ट्रीट फूड लोगो मुझे काफी पसंद है। एक लाइन से नौका विहार के पास अलग-अलग प्रकार के फूड स्टॉल मिलेंगे। आप अपना मनचाही भोजन का आनंद ले सकते हैं

गोरखपुर रेलवे स्टेशन से नौका विहार की जाने में आपको 10 से 20 मिनट का समय लग गया जो करीब 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। गोरखपुर रेलवे स्टेशन या बस स्टेशन से ऑटो से आप नौकाविहार जा सकते हैं।

नौका विहार के पास ही आपको वॉटर पार्क भी मिलेगा अगर आप वॉटर पार्क घूमने का प्लान बना रहे हैं तो नौका विहार से ही आप वॉटर पार्क भी जा सकते हैं लेकिन हमारी सलाह यही रहेगी कि अगर आप वॉटर पार्क और Nauka Vihar दोनों जगह घूमने का प्लान बनाएं बनाया है तो सबसे पहले दिन में आप वाटर पार्क का मजा ले सकते हैं और शाम के समय आप नौका विहार का आनंद ले सकते हैं।

जगह का नाम: नौका विहार गोरखपुर
पता: बुद्ध विहार, तारा मंडल, गोरखपुर 283010
नौका विहार में लाइट शो का समय: शाम 7 बजे से शाम 7:30 बजे तक
नौका विहार में वाटर शो का समय: शाम 7 बजे से 7:30 बजे तक

नौका विहार घूमने का कोई प्रवेश शुल्क नहीं है लेकिन बोटिंग करते हैं तो उसके लिए आपको 60-120 रुपये का शुल्क देना पड़ेगा। नौका विहार में मुफ्त पार्किंग की व्यवस्था है लेकिन पार्किंग आप अपने जोखिम पर कर सकते हैं।

अगर आप गोरखपुर आएं तो नौका विहार जरूर देखें। ये लेख अगर आपको अच्छा लगा हो तो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें अपने दोस्तों के साथ। अगर आप अपना कमेंट डालना चाहते हैं तो नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स सेक्शन में दिया हुआ है वाहा पे आप अपना बहुमूल्य कमेंट डाल सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error

Enjoy this blog? Please spread the word :)